
मुलतापी समाचार मनोज कुमार अग्रवाल
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज निधन हो गया! वे करीब 1 महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती थे! जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के पिता 89 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट को किडनी और लीवर की समस्या थी! उन्हें गंभीर हालत में बीते 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था! कुछ दिन पहले से उनकी सेहत में लगातार गिरावट आ रही थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था! अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली! उनकी पार्थिव देह को पैतृक गांव लाया जा रहा है जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं! वे उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हुए थे! उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे थे! वही सीएम योगी आदित्यनाथ ने बचपन में ही अपना परिवार छोड़ दिया था! वे तब गोरखपुर महंत अवैद्यनाथ के पास चले गए थे! बाद में योगी आदित्यनाथ ने महंत के रूप में अवैद्यनाथ की जगह ली!
मुलताई पी समाचार