
मुलतापी समाचार मनोज कुमार अग्रवाल
जबलपुर: दुनिया को अलविदा कह चुके हिंदी सिनेमा के ग्रेट सोमेन राज कपूर के होनहार पुत्र सुप्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर का जबलपुर से गहरा नाता रहा है! जबलपुर उनकी ननिहाल थी! उनके पिता राज कपूर का विवाह जबलपुर निवासी दमदार अभिनेता प्रेम नाथ की बहन कृष्णा से हुआ था! मां के साथ बचपन में ऋषि कई बार जबलपुर और रीवा आए थे! प्रेमनाथ के पिता रायबहादुर करतारनाथ तत्कालीन रीवा रियासत विंध्यप्रदेश में पुलिस के आला अधिकारी थे!
मामा प्रेमनाथ और भांजे ऋषि के बीच खूब मस्ती होती थी! इस तरह ऋषि का अपनी ननिहाल जबलपुर से खासा लगाव रहा! प्रेमनाथ की जबलपुर कैंट स्थित एंपायर टॉकीज में ऋषि ने फिल्म भी देखी थी! साथ ही उससे लगे बंगले के गार्डन में जमकर मस्ती करते थे! मामा प्रेमनाथ के साथ वे जिलहरीघाट के मौलश्री वृक्ष के तले ध्यान भी लगाते थे! ऋषि कपूर का निधन अपूरणीय क्षति है! प्रेमनाथ और राज कपूर की साले बहनोई की रिश्तेदारी के कारण जबलपुर और रीवा ऋषि के नजदीक रहे!
मुलतापी समाचार