Coronavirus Update 30 April :

मुलतापी समाचार
देश में कोरोना कहर बरपा रहा है। संक्रमितों व मृतकों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है। गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 1718 नए केस सामने आए हैं और 67 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 33,050 पहुंच गई है। इनमें 23,651 एक्टिव केस हैं। 1074 की मौत हो चुकी है, वहीं 8325 ठीक हो चुके हैं। इससे पहले, बुधवार को करीब 13 सौ नए मामले सामने आए हैं और 60 लोगों की मौत भी हुई थी।
1299 नए केस सामने आए
राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से मिले आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को 1,299 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 32,523 पर पहुंच गई। अब तक 1065 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को 60 लोगों की मौत हुई, जिसमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 32, गुजरात में 16, उत्तर प्रदेश में पांच, राजस्थान में तीन, तमिलनाडु में दो और मध्य प्रदेश व कर्नाटक में एक-एक मौत शामिल है। महाराष्ट्र में एक दिन में मरने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले मंगलवार को इस महामारी से 31 लोगों की जान गई थी।
महाराष्ट्र और गुजरात को काबू में करना अब बड़ी चुनौती
महाराष्ट्र एक बार फिर बुधवार को एक दिन में देश में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए और राज्य में संक्रमितों की संख्या 10 हजार के करीब पहुंच गई। 32 लोगों की मौत भी हुई, जो एक दिन में मरने वालों की सबसे बड़ी संख्या है। गुजरात भी महाराष्ट्र की राह पर है। पिछले 10 दिनों के बाद एक बार फिर सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए और राज्य में चार हजार से ज्यादा संक्रमित हो गए हैं। करीब दो सौ लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है।
आज ये रहे देश के आंकड़े
कुल मौतें 1065
कुल संक्रमित 32,523
स्वस्थ हुए 7,796
देश में कुल संक्रमित जानिये राज्यवार
राज्य संक्रमित
महाराष्ट्र – 9,915
गुजरात – 4,082
दिल्ली – 3,314
राजस्थान – 2,393
मध्य प्रदेश – 2,528
तमिलनाडु – 2,162
उत्तर प्रदेश – 2,134
आंध्र प्रदेश – 1,259
तेलंगाना – 1009
बंगाल – 663
जम्मू-कश्मीर – 581
कर्नाटक – 535
केरल – 495
पंजाब – 374
हरियाणा – 314
बिहार – 392
ओडिशा – 125
झारखंड – 108
उत्तराखंड – 54
हिमाचल प्रदेश – 41
छत्तीसगढ़ – 38
असम – 37
अंडमान-निकोबार -33
चंडीगढ़ – 68
लद्दाख – 22
मेघालय -12
गोवा – 7
पुडुचेरी – 4
मणिपुर – 2
त्रिपुरा – 2
मिजोरम – 1
नगालैंड – 1
महाराष्ट्र में 597 नए मामले आए
महाराष्ट्र में बुधवार को भी देश में सबसे ज्यादा 597 नए केस सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,915 हो गई। जबकि, 32 लोगों की जान गई है, जिसमें से अकेले 26 मौतें मुंबई में ही हुई हैं। राज्य में अब तक 432 लोगों की जान जा चुकी है। मुंबई की धारावी बस्ती ने राज्य की चिंता बढ़ा दी है। दो वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली इस बस्ती में करीब 15 लाख लोग रहते हैं। अब तक 344 संक्रमित मामले मिले हैं और 18 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को भी 14 नए माले सामने आए।
गुजरात में 308 नए केस आए
गुजरात में 308 नए मामले मिले, जो पिछले नौ दिनों में सबसे ज्यादा हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या चार हजार से ज्यादा 4,082 हो गई है। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा गुजरात में ही संक्रमित हैं। मरने वालों की संख्या भी 197 हो गई है, जो महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर है। गुजरात में अहमदाबाद की स्थिति चिंताजनक बन गई है। महानगर में और नौ लोगों की मौत हुई है और मरने वालों की संख्या 137 हो गई है। 234 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या भी 2,777 हो गई है।
मध्य प्रदेश में ढाई हजार से ज्यादा हुए संक्रमित
देश के उन राज्यों में मध्य प्रदेश भी शामिल हैं, जहां संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब तक ढाई हजार से ज्यादा संक्रमित मामले मिल चुके हैं। बुधवार को भी 61 नए मामले मिले। बिहार का हाल भी कुछ ऐसा ही है। लंबे समय तक बिहार में संक्रमण के बहुत कम मामले मिले थे, लेकिन अचानक अब संक्रमण का प्रभाव बढ़ने लगा है। 28 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 392 हो गई है। पंजाब में भी 29 नए केस मिले हैं, इसमें महाराष्ट्र से लाए गए सिख श्रद्धालु भी शामिल हैं। राज्य में अब तक कोरोना के 374 मरीज मिले हैं।
उत्तर प्रदेश में संक्रमित दो हजार पार
उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक 39 लोगों की मौत हुई है, बुधवार को पांच लोगों की जान गई। 81 नए मामले भी सामने आए और संक्रमितों की संख्या 2,134 पर पहुंच गई। राजस्थान में भी और तीन लोगों ने दम तोड़ दिया है। जबकि, 29 ने केस के साथ कुल 2,393 संक्रमित हो चुके हैं।
तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में बढ़ा संक्रमण
तमिलनाडु में और 104 लोग संक्रमित पाए गए हैं और इनकी संख्या 2,168 हो गई है। राज्य में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने हालात को नियंत्रण में बताया है। केरल और कर्नाटक में भी स्थिति नियंत्रण में लग रही है। यहां रोजाना नए मामलों में कमी आ रही है। कर्नाटक में 12 नए मामले मिले हैं और कुल संक्रमित 535 हो गए हैं, जबकि केरल में 10 नए केस सामने आए हैं। अभी तक 495 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।