
मुलतापी समाचार मनोज कुमार अग्रवाल
इंदौर: कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए इंदौर में 3 मई के बाद भी लॉक डाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है! कलेक्टर मनीष सिंह के अनुसार करीब 2 से 3 सप्ताह के लिए lockdown की अवधि बढ़ाई जा सकती है!
कलेक्टर का कहना है कि शहर के हालत को देखते हुए हर संभव फैसला लिया जाएगा! मनीष सिंह के अनुसार lockdown का तीसरा चरण सबसे सख्त रहेगा! Lockdown का उल्लंघन करने और बेवजह घूमने वालों को अब सीधे जेल भेजा जाएगा! कलेक्टर का कहना है कि इंदौर शहर कोरोना वायरस के खिलाफ अब बेहद मजबूत स्थिति में हैं इसलिए एहतियात बरतना आवश्यक है! शहर की स्थिति मार्च की तुलना में काफी सुधार की तरफ है!
शुक्रवार तक के आंकड़ों के अनुसार इंदौर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1513 हो गई है! इस बीमारी से अब तक 72 लोगों की जान जा चुकी है! वही 187 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं!
मुलतापी समाचार