
मुलतापी समाचार मनोज कुमार अग्रवाल
महाराष्ट्र: देश में लागू लाकडाउन के चलते महाराष्ट्र के पुणे में दूल्हा और दुल्हन के माता-पिता शामिल नहीं हो पाए! जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की भूमिका निभाते हुए सारी रस्मों के साथ दोनों की शादी करवाई! दूल्हा और दुल्हन के माता-पिता देहरादून और नागपुर में फंसे हुए थे! दूल्हा आईटी क्षेत्र में काम करता है और दुल्हन डॉक्टर है! शादी के बाद दूल्हे ने कहा कि lockdown की वजह से माता-पिता के शादी में शामिल न हो पाने की वजह से पुलिस ने शादी की सभी रस्में निभाई! डीसीपी और कमिश्नर से अनुमति लेने से लेकर शादी की सारी तैयारियां इंस्पेक्टर प्रकाश ने की! दूल्हे ने कहा कि कन्यादान भी पुलिस ने ही किया! उन्होंने कहा कि आज इनकी वजह से हमारी शादी हुई, मैं पुलिस का धन्यवाद देना चाहूंगा!
मुलतापी समाचार मनोज कुमार अग्रवाल