
मुलतापी समाचार मनोज कुमार अग्रवाल
दमोह: दमोह जिले में कोरोनावायरस अभी तक श्रमिक मजदूरों के पलायन से आया था लेकिन अब दमोह शहर की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि यह महिला क्वॉरेंटाइन सेंटर में काम करती थी। इसके अलावा लोगों को टिफिन बना कर भी देती थी। आज जिले से आई रिपोर्ट में 3 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह दमोह जिले में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई है।
मध्य प्रदेश में सबसे बड़े वार्ड सिविल वार्ड नंबर 6 दमोह में रिहायशी इलाके के बीच में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है। इसी क्वॉरेंटाइन सेंटर में काम करने वाली महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।दमोह शहर में कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं सिविल वार्ड के निवासियों ने क्वॉरेंटाइन सेंटर को अन्य जगह शिफ्ट करने की मांग उठाई है।
आज आई रिपोर्ट में एक मामला दमोह शहर का दूसरा हिंडोरिया का एवं तीसरा पथरिया का है। ऐसे में शहर में संक्रमण फैलने की उम्मीद ज्यादा है।फिलहाल प्रशासन ने पूरे इलाके को कंटेनमेंट एरिया में तब्दील कर दिया है।वही इस महिला के पति एवं बच्चों को भी क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती करवा दिया गया है।
मुलतापी समाचार