
केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का निधन…
नई दिल्ली – केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का शनिवार को निधन हो गया यह जानकारी रेलमंत्री ने खुद ट्वीट के जरिए दी। पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा अपने स्नेह और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें ॐ शांतिः उल्लेखनीय है कि चंद्रकांता गोयल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता थीं वह माटुंगा निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य भी थीं…..