झारखंड गढ़वा –
सूखा राशन का हुआ वितरण 65 लोगों के बीच..
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत पतीला में स्थित पंचायत सचिवालय में 65 लोगों के बीच सुखा राशन का वितरण किया गया बता दें कि मुखिया प्रतिनिधि राणा गुड्डू सिंह व पंचायत सचिव विश्वनाथ राम के द्वारा राशन वितरण किया गया राशन लेने वालों में अनिल कुमार मेहता चंदन कुमार मेहता धीरेंद्र मेहता संजय कुमार शर्मा शंभु प्रजापति विनोद मेहता राजू साह सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है राणा गुड्डू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि होम क्वारेंटाईन प्रवासी मजदूरों के बीच राशन वितरण किया गया साथ ही कहा कि जिन होम क्वारेंटाईन लोगों को राशन नहीं मिल पाया है उनलोगों के बीच भी शीघ्र ही सुखा राशन वितरण किया जाएगा मौके पर रोजगार सेवक वार्ड सदस्य इनामुल अमृता देवी बबलू खलीफा स्वयंसेवक अमृता कुमारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे….
