पवार परिवार में खिला ब्रह्मकमल का फूल
मुलताई में खिला ब्रह्मकमल का फूल
रात में ही खिलता है ब्रह्म कमल

बेहद खूबसूरत और पवित्र फूल माना जाने वाला ब्रह्म कमल वर्ष में एक बार खिलता है। यह जिसके घर में खिल जाए उसे भाग्यशाली और ब्रह्माजी का आशीर्वाद माना जाता है।
मुलतापी समाचार
मुलताई@बैतूल. बेहद खूबसूरत और पवित्र फूल माना जाने वाला ब्रह्म कमल वर्ष में एक बार खिलता है। यह जिसके घर में खिल जाए उसे भाग्यशाली और ब्रह्माजी का आशीर्वाद माना जाता है। यह सौभाग्य मिला मुलताई के ताप्ती वार्ड निवासी शिशिर बारंगे को वह भी गुरु पूर्णिमा की पूर्व रात्रि पर। यह एक अद्भुत अनुभव पवार भाई ने अपने परिवार, रिश्तेदारों के साथ इस दुर्लभ फूल को पल-पल बढ़ते और खिलते हुए देखा। यह एक अद्भुत अनुभव था। ताप्ती जन्मोत्सव के शुभ अवसर के समय शनिवार रात 9 बजे फूल की कली खिलना शुरू हुई जो रात 12 बजे तक ब्रह्म कमल बन गई। दूसरे दिन लोगों का इसे देखने के लिए तांता लगा रहा। फूल की खास बात यह है कि यह पौधा सूर्योदय की बजाय और सूर्यास्त के बाद रात में ही खिलता है और सुबह मुर्झा भी जाता है।

ब्रह्म कमल औषधीय गुणों से भी परिपूर्ण है। इसे सुखाकर कैंसर रोग की दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इससे निकलने वाले पानी को पीने से थकान मिट जाती है, साथ ही पुरानी खांसी भी काबू हो जाती है। इस फूल की विशेषता यह है कि जब यह खिलता है तो इसमें ब्रह्म देव तथा त्रिशूल की आकृति बन कर उभर आती है।
yhi fool girdhari choudhary gujrati colomy kamath multai ke ghr pr bhi nikla unka nam bhi add kriye
LikeLiked by 1 person