बॉलीवुड को उस समय एक और झटका लगा जब मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का हार्ट अटैक से निधन हो गया। Saroj Khan की तबीयत खराब होने के बाद बीती 20 जून को उन्हें मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 71 साल की उम्र में Saroj Khan के निधन से बॉलीवुड में निराशा का माहौल है। Saroj Khan ने अपना आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 14 जून 2020 को किया था। उन्होंने Sushant Singh Rajput के निधन पर लंबी और भावुक करने वाली पोस्ट लिखी थी। Saroj Khan ने सुंदर तरीके से अपनी बात लिखी थी कि उन्होंने कभी Sushant Singh Rajput के साथ काम नहीं किया, लेकिन उन्हें शुरू से पसंद करती थीं। सरोज खान ने लिखा था कि काश Sushant Singh Rajput ने सुसाइड जैसा कदम उठाने से पहले अपने से बड़ों से बात की होती।
Saroj Khan को बॉलीवुड में प्यार से मास्टरजी और कोरियोग्राफी की मां कहा जाता था। उन्होंने 4 दशक तक बॉलीवुड में सेवाएं दी और 200 से अधिक फिल्मों को कोरियोग्राफ किया। खासतौर पर माधुरी दीक्षित के किए डांस स्टेप्स अब तक फैन्स के जेहन में हैं। Saroj Khan की आखिरी मूवी कलंक थी जो 2019 में रिलीज हुई थी। करण जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया था।