
प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सामजिक सशक्तिकरण हेतु भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित महिला हेल्पलाइन 181 एक मार्च 2020 से भोपाल में प्रारंभ की गई है, जिसमें पूरे प्रदेश से महिला हिंसा से संबंधित कॉल सुने जाते हैं एवं महिलाओं की समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक सहायता प्रदान की जाती है। महिला हेल्पलाइन का टोल फ्री नंबर 181 है जो 24 घंटे (24&7) कार्य करता है।महिला हेल्पलाइन 181 के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली सेवाएं
विषम परिस्थितियों में निवासरत महिला या बालिका किसी भी प्रकार की सलाह या सहायता हेतु किसी भी समय टोल फ्री नंबर से सम्पर्क कर सकती है।महिला हेल्पलाइन 181 प्रदेश के समस्त जिलों में संचालित वन स्टॉप सेंटर से एकीकृत है।यदि महिला को घटना स्थल पर ही सहायता की आवश्यकता हो तो महिला हेल्पलाइन 181 द्वारा वन स्टॉप सेंटर/पुलिस 100/108 एंबुलेंस से सम्पर्क कर सहायता की जाती है।विषम परिस्थितियों से ग्रस्त महिलाओं को पुलिस सहायता/चिकित्सीयक सहायता/विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
महिला हेल्पलाइन 181 से महिला हित में संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है।महिला हेल्पलाइन 181 में उपलब्ध प्रशिक्षित महिला काउंसलर्स के माध्यम से टेली कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा भावनात्मक सहयोग प्रदान करते हुए परामर्श व मार्गदर्शन प्रदाय किया जाता है।