
बैतूल जिले में मंगलवार को पोला पर्व पूरे उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया। ग्राम रोंढा, खड़ला, करजगाँव, नयेगाँव, सावंगा, भडूस, दनोरा सहित आसपास के गांवों में पोला पर्व पूरे उत्साह और सादगी के साथ सभी ने अपने ही घर में मनाया। कोरोना महामारी के चलते पहली बार हुआ कि घरों में ही बैलों की पूजा-अर्चना की, इस वर्ष तोरण भी नही बांधी गई और ना ही बैलों को दौड़ाया गया। सभी ने प्रशासन के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए घरों में ही वृषभराज को सजाया, पूजा-अर्चना की और विभिन्न प्रकार के बने भोजन भी भोग भी लगाया। कोरोना काल के चलते ऐसा पहली बार हुआ कि वृषभराज को तोरण के नीचे सजाकर नही लाया गया और वर्षों पुरानी परम्परा को बनाए रखने के लिए घरों में ही वृषभराज का पूजन किया गया।
