
बैतूल – जिले में कोरोना बीमारी बेकाबू होते जा रही है। शुक्रवार को और एक कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया है। वही 32 नए कोरोना मरीजी सामने आए है। शुक्रवार को कुल 180 सैम्पलों की रिपोर्ट आई जिसमे 32 पॉजिटिव है वही बैतूल रामनगर के एक युवक को रात में जिला अस्पताल में मृत अवस्था मे लाया गया।युवक की शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिले में यहां मिले 32 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार धाकड़ ने बताया कि 32 नये पॉजीटिव की जानकारी इस प्रकार है। वार्ड नं.2 ताप्ती वार्ड आठनेर निवासी 32 वर्षीय पुरूष, (पॉजिटिव का प्राथमिक सम्पर्क), शांति नगर आठनेर निवासी 55 वर्षीय पुरूष, मासोद प्रटट्न निवासी 28 वर्षीय युवक, 37 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय पुरूष, 37 वर्षीय पुरूष, 26 वर्षीय युवती, 48 वर्षीय पुरूष, 43 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष (पॉजिटिव के प्राथमिक सम्पर्क), कोण्डर चिचोली निवासी 20 वर्षीय युवक (पूना से लौटा), एस.बी.आई. चिचोली निवासी 47 वर्षीय पुरूष,(इंदौर से लौटा) ताप्ती वार्ड मुलताई निवासी 49 वर्षीय पुरूष एवं 54 वर्षीय पुरूष (पॉजिटिव के प्राथमिक सम्पर्क), आर्य वार्ड टिकारी बैतूल निवासी 70 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरुष , 36 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवती, 34 वर्षीय पुरूष (पॉजिटिव के प्राथमिक सम्पर्क), गांधी नगर पाथाखेड़ा सारणी घोड़ाडोंगरी निवासी 57 वर्षीय महिला (पॉजिटिव की प्राथमिक सम्पर्क), सदर बैतूल निवासी 58 वर्षीय पुरूष , तिलक वार्ड बैतूल निवासी 35 वर्षीय महिला एवं 48 वर्षीय पुरूष (पॉजिटिव के प्राथमिक सम्पर्क), अर्जुन नगर बैतूल निवासी 26 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवती एवं 49 वर्षीय पुरूष ( तीनों नागपुर से लौटे), रहमानिया चौक आजाद वार्ड टिकारी बैतूल निवासी 55 वर्षीय महिला (पॉजिटिव की प्राथमिक सम्पर्क) कोरोना पॉजिटिव।