
मुलतापी समाचार मनोज कुमार अग्रवाल
भारतीय सेना के जवान बॉर्डर पर देश की रक्षा करने के साथ ही मौका आने पर वो आम लोगों के लिए संकटमोचक बनकर सामने आते हैं। ऐसी ही एक खबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से आई है। यहां इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों ने एक घायल महिला को कंधों पर उठाकर 40 किलोमीटर का सफर 15 घंटे में पैदल पूरा किया, और उसे अस्पताल पहुंचाया।
गुरुवार को यह महिला एक पहाड़ी से गिरकर घायल हो गई थी। इस दुर्घटना में उसका पैर टूट गया था। 14 वी बटालियन आईटीबीपी के जवानों ने सभी कठिनाइयों का सामना करते हुए उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
गौरतलब है कि लपसा गांव पिथौरागढ़ के दूरदराज इलाके में स्थित है। बारिश और बाढ़ के कारण यहां लैंडस्लाइड भी हुआ है। जिसकी वजह से रास्ता टूट गया है। लगातार दो दिनों तक आईटीबीपी के जवानों ने हेलीकॉप्टर को इलाके में लैंड कराने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद घायल महिला को पैदल ही अस्पताल पहुंचाने का फैसला लिया गया। आईटीबीपी के 25 जवानों ने घायल महिला को स्ट्रेचर पर रखा और 40 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाया। आईटीबीपी के जवानों की काबिले तारीफ है।
मुलतापी समाचार