
Multapi Samachar
Betul News
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बैतूल नगर की नवीन कार्यकारणी की घोषणा सम्पन हुई। जिसमे
नगर अध्यक्ष :- आर.डी. मर्सकोले जी ,नगर मंत्री :- अंकित हारोडे जी , नगर सहमंत्री :-आयुषी अतुलकर जी एव पराग यादव जी ,नगर उपाध्यक्ष :- विपुल मिश्रा जी को दिया गया एवं “प्रियंका गुप्ता” नगर मेड विजन प्रमुख पद भार सौपा गया है।
जैसा कि वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आई है जिसमे विद्या भारती एवं अभाविप साथ मिल कर प्रतियोगिता करा रही है जो 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रही है जिसको देखते हुए नवीन दायित्वान कार्यकर्ताओ को विवेकानंद जी की (भारत जागो विश्व जगाओ) पुस्तक भेट की गयी।
“नगर अध्यक्ष” जी ने राष्ट्रिय शिक्षा नीति,के बारे में सभी को जानकारी दी।
“नगर मंत्री” जी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के सत्र 2019ओर 2020 में जो कार्यक्रम आयोजन किये थे उन्हें विस्तार रूप सभी कार्यकर्ताओं को बताया