मध्यप्रदेश- मध्यप्रदेश में कोरोना काल के चलते और चुनाव की सरगर्मी के बीच एक बार फिर मध्यप्रदेश सरकार ने 12 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले कर दिए है। कोरोना काल के चलते जब पूरा प्रदेश परेशान हैं वही राज्य सरकार प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले में मस्त है। ऐसा पहली बार नही जब राज्य सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के दबालते किऐ हो इससे पहले भी राज्य सरकार के अनेक अधिकारियों के तबादले किए हैं। मध्यप्रदेश में बीजेपी के सत्ता में वापस लौटने और 28 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के देखते हुए राज्य सरकार के अपने मनचाहे अधिकारियों के तबादले करा लिए थे। उसके बाद भी अभी तबादले करने से परहेज नहीं कर रही है। वही कांग्रेस सरकार को तबादला सरकार बताने वाली बीजेपी की सरकार भी कांग्रेस के पदचिन्हों पर चलने को मजबूर नज़र आ रही है।

