महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी डबरा ग्वालियर के उपचुनाव प्रचार करती हुए विवादीत बयान दिया
मुलतापी समाचार
ग्वालियर (डबरा) मप्र में विधानसभा उपचुनाव नजदीक आते ही सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है ज्योतिरादित्य सिंधिया की सबसे नजदीकी और शिवराज सरकार में मंत्री इमरती देवी का वीडियों एक बार फिर से विवादों में आ गयाहै। चुनाव प्रचार के दौरान वह कह रही है कि हम जिस कलेक्टर को फोन करेंगे, वह सीट जिता देगा। ऐसा बताया जा रहा है कि वीडियो बुधवार का है। इमरती किसी प्रत्याशी के प्रचार में गयी थी। उधर, कांग्रेस ने कहा है कि चुनाव आयोग से इमरती की शिकायत की जायेगी।
गुरूवार को इमरती देवी अपने बयान से पलट गयी है और इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर सवाल को टाल दिया गया। कहा कि अभी तक अचार संहिता नहीं लगी है। हम तो विकास के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं। जनता को भाजपा पर भरोसा है और वोट मिलेंगे। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस छोड़कर आये हम सभी चुनाव जितेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिंधिया का भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश पर स्वागत करते हुए कहा कि सिंधिया अपने परिवार में शामिल हुए हैं।
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं. आज दोपहर भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश से उम्मीदवार बनाया हैं. इसी के साथ उन्होने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया हैं. भाजपा ने आठ राज्यों के नौ सीटो पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं दो सीट सहयोगियों के किए छोड़ दिया हैं.
ज्योतिरादित्य सिंधिया की भाजपा में एंट्री के साथ ही पार्टी में नाराजगी की बात सामने आई है. मध्य प्रदेश बीजेपी के नेता प्रभात झा ने इस बारे में पार्टी आलाकमान को बताया है.
भाजपा द्वारा जारी किए गए सूचि के अनुसार
मध्यप्रदेश:- ज्योतिरादित्य सिंधिया
राजस्थान:- राजेंद्र गहलोत
गुजरात:- अभय भरद्वाज, श्रीमती रामिला बेन बारा
असम:- भुबनेश्वर कलिता, बुस्वजित डाइमरी
महाराष्ट्र:- उदयन राजे भोसले, रामदास अठावले
झारखंड:- दीपक प्रकाश
मणिपुर:- लिएसेंबा महाराज
बिहार:- विवेक ठाकुर
Delhi, Bhopal, MP, Jyotiraditya Scindia : कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उम्मीद के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को विधिवत भारतीय जनपा पार्टी में शामिल हो गए।
सिंधिया बोले कि आज मन व्यथित है और दुखी भी है. जो कांग्रेस पार्टी पहले थी वो आज नहीं रही, उसके तीन मुख्य बिंदु हैं. पहला कि वास्तविकता से इनकार करना, नई विचारधारा और नेतृत्व को मान्यता नहीं मिलना. 2018 में जब MP में सरकार बनी तो एक सपना था, लेकिन वो बिखर चुका है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने वादे पूरे नहीं किए हैं. कांग्रेस में रहकर जनसेवा नहीं की जा सकती.
राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि सिंधिया का परिवार हमारे साथ हमेशा रहा है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने इस पार्टी को खड़ा किया था और अब उनके पौत्र भी हमारे साथ हैं।
नड्डा ने कहा कि सिंधिया का आना बड़ी बात है। भारतीय जनता पार्टी उनके नेतृत्व की प्रखरता से वाकिफ है। वे हमारी ही विचारधारा के हैं। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार का सदस्य हमारे बीच लौटा है हम उनका हार्दिक अभिनंदन करते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है सबका साथ सबका विकास। मैं सिंधिया जी को विश्वास दिलाता हूं कि उन्हें पार्टी की मुख्य धारा में काम करने का सौभाग्य मिलेगा। इस पार्टी में हर व्यक्ति की काबिलियत और सहयोग का स्वागत है। पार्टी के विकास में सबका योगदान है। आज का दिन हमारे लिए खुशी का दिन है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी को परम वैभव पर ले जाने में राजनीतिक दृष्टी से अस्त्र के तौर पर आपका योगदान मिलेगा ऐसा विश्वास है।
ग्वालियर। गौरतलब है कि जनजागरण मंच द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में सभा एवं रैली का आयोजन किया था। सभा में योगी ने कहा कि कांग्रेस के नेता और सहयोगी दल कहते हैं कि वे अपने राज्यों में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं होने देंगे। क्या यह देश के संविधान को चुनौती नहीं दी जा रही है। क्या कांग्रेस एक बार फिर देश के संविधान का गला घोंटने का काम नहीं कर रही है? योगी की सभा के बाद शहर में सीएए पर जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें करीब दस हजार लोग शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ग्वालियर में कहा कि कांग्रेस को आज भी शरणार्थी और घुसपैठियों में अंतर महसूस नहीं होता है। देश के अंदर लगातार घुसपैठ से आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद को पनपाने वालों की वकालत कांग्रेस और सहयोगी दल कर रहे हैं। आपातकाल लगाकर जिस कांग्रेस ने संविधान का चीरहरण किया था, जिन लोगों ने खुद संविधान का गला घोंटा था, लोकतंत्र को रौंदकर एक परिवार के हाथ गिरवी रखने का काम किया था। वही आज संविधान बचाने की बात कर रहे हैं।
कांग्रेस समेत विपक्ष फैला रहा है देश में अराजकता
योगी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की आड़ में कांग्रेस समेत विपक्ष ने देश में आगजनी, तोड़फोड़ और अराजकता का वातावरण पैदा करने का कुत्सित कार्य किया है। इसलिए देश की जनता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए हम सबको जनता के बीच आकर वस्तुस्थिति से अवगत कराना पड़ा है। नागरिकता कानून, नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता लेने वाला कानून नहीं है। यह भारत के हित में और 1950 में हुए नेहरू-लियाकत समझौते की उस कड़ी को आगे बढ़ाने का परिष्कृत रूप ही है।
दुनिया के लिए नासूर बना है पाकिस्तान
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लाखों लोगों की हत्या जिस पाकिस्तान के नाम पर की गई, वह आज भी देश-दुनिया के लिए नासूर बना हुआ है। इस नासूर का जनक जिन्ना है। उन्होंने कहा कि लोगों का कहना था कि राम मंदिर पर फैसला आएगा और खून की नदियां बहेंगी। इस पर मैंने कहा था कि एक मच्छर भी नहीं मरेगा।
जेनएयू में झूठ का लिया सहारा
उन्होंने कहा कि जेएनयू में भी झूठ का सहारा लिया। चार दिन पहले वातावरण विषाक्त करने का प्रयास किया था। अब दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में साफ हो गया कि जो लोग खुद पर हमला करना बता रहे थे, वही वामपंथी संगठनों के पदाधिकारी लाठी-डंडे लेकर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।